April 27, 2026

सियासी उठा पटक ख़त्म,तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के 10 वें मुख्यमंत्री बने।

एक्सपोज़ टुडे,देहरादून।
उत्तराखंड में चल रही राजनीतिक उठापटक पर विराम लग गया है । तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के 10 वें मुख्यमंत्री बनाए गए हैं।
तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। देहरादून में भाजपा विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया गया। तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड की पौड़ी-गढ़वाल लोकसभा सीट से लोकसभा सांसद हैं। कहा जा रहा है कि आज शाम चार बजे तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
उत्तराखंड भाजपा में पिछले तीन दिनों से चल रही सियासी उठापठक के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद मुख्यमंत्री पद के लिए लॉबिंग शुरू हो गई लेकिन आज तीरथ सिंह रावत के नाम ने सभी को चौंका दिया क्योंकि इस नाम पर खुलकर कोई चर्चा नहीं हुई थी।

कौन है तीरथ सिंह रावत
तीरथ सिंह रावत भारतीय भारतीय जनता पार्टी से संबंधित राजनीतिज्ञ है। वर्ष 2000 में नवगठित उत्तराखण्ड के प्रथम शिक्षा मंत्री चुने गए थे। इसके बाद 2007 में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री चुने गए तत्पश्चात प्रदेश चुनाव अधिकारी तथा प्रदेश सदस्यता प्रमुख रहे। 2013 उत्तराखण्ड दैवीय आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के अध्यक्ष रहे, वर्ष 2012 में चौबटाखाल विधान सभा से विधायक निर्वाचित हुए और वर्ष 2013 में उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने।
इससे पूर्व वर्ष 1983 से 1988 तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहे, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (उत्तराखण्ड) के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री रहे
हेमवती नंदन गढ़वाल विश्व विधालय में छात्र संघ अध्यक्ष और छात्र संघ मोर्चा (उत्तर प्रदेश) में प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे। इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (उत्तर प्रदेश) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे। इसके बाद 1997 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य निर्वाचित हुए तथा विधान परिषद् में विनिश्चय संकलन समिति के अध्यक्ष बनाये गए।
10 मार्च 2021 को उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री बने।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri