April 27, 2026

इंदौर में इनकम टैक्स की कार्रवाई में सीए के करोड़ों के चंदे के धंधे का खुलासा।

Xpose Today News
“इंदौर में आयकर विभाग की टीम ने सोमवार-मंगलवार की। सीए शुभम लड्ढा और एक कर सलाहकार प्रकाश जैन के घर व ऑफिस पर की गई। इस कार्रवाई के दौरान पता चला है कि सीए और कर सलाहकारों ने राजनीतिक पार्टियों को करोड़ों का चंदा दिलाया है। जांच में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। 

सोमवार मंगलवार को हुई आयकर विभाग की कार्रवाई में इंदौर का नाम सुर्खियों में रहा। यहां पर जिन लोगों पर आयकर ने कारवाई की उसमें कई सनसनीख़ेज़ खुलासे हुए हैं।आईटी के जरिए फर्जी रिफंड मामले में की गई छापामार कार्रवाई में इंदौर के सीए शुभम लड्‌ढा के यहां जांच हुई है। इसमें उनके सहयोगी निखिल मंत्री और अन्य से भी पूछताछ हुई। वहीं, एरोड्रम एरिया में रहने वाले कर सलाहकार प्रकाश जैन के यहां भी टीम पहुंची थी और जांच की गई। रतलाम में कर सलाहकार सुरेश गुप्ता के भी यहां जांच हुई है। उज्जैन में एजेंट सत्येंद्र टूटेजा और संजय चौधरी के यहां भी कार्रवाई हुई।”रिपब्लिकन बहुजन समाज पार्टी को डेढ़ से दो करोड़ का चंदा दिलवाया है।”शुभम ने दो-तीन साल पहले ही काम शुरू किया है। बताया जा रहा है कि इसका बड़ा खिलाड़ी प्रकाश जैन है, जिसका ऑफिस 60 फीट रोड छोटा बांगड़दा पर है। वह काफी लम्बे समय से काम कर रहा है।”लड्डा के ठिकानों पर जांच में करीब चार से पांच करोड़ की फर्जी इनकमटैक्स छूट, रिफंड का मामला सामने आया है। उनके जरिए कई बड़े वेतन वाले कर्मचारियों के रिटर्न भरे जा रहे थे। रतलाम के सुरेश गुप्ता के यहां भी कैश, ज्वैलरी मिली है।”

 

इनके ज़रिए बड़ा खेल।

“आयकर जांच में आया है कि सीए, कर सलाहकार और मध्यस्थों के गठबंधन ने फर्जी रसीद, राजनीतिक चंदे, मेडिकल के फर्जी बिल, ट्यूशन फीस आदि की रसीदें बताकर करदाता को टैक्स रिफंड दिलवाया। साथ ही इसके बदले में जमकर कमीशनखोरी की है।”

संदिग्ध दान के 50 मामले 

संदिग्ध दान के 50 से अधिक मामले मिले हैं। कार्रवाई के दौरान आम भारतीय पार्टी, स्वर्णिम भारत, भारतीय क्रांति संघ, राष्ट्र वाहिनी पार्टी, इंपीरियल पार्टी ऑफ इंडिया, एकता निर्माण नेशनल पार्टी और मालवा कांग्रेस का नाम सामने आया है।”

70 लोगों को सीए ने चंदा दिलाया 

“मप्र निर्वाचन आयोग के अनुसार मप्र में 106 राजनीति दल सक्रिय हैं। इनमें 5 राष्ट्रीय पार्टी हैं। छह राज्यस्तरीय दल हैं। वहीं, पंजीकृत लेकिन गैर मान्यता प्राप्त दलों की संख्या 95 है। इसमें इंदौर में रिपब्लिकन बहुजन पार्टी का नाम सामने आया है, जिसे सीए शुभम लड्ढा ने तकरीबन 70 लोगों से चंदा दिलवाया है। ये चंदा 1 से 5 लाख के बीच है।”

टैक्स जमा के अनुपात में टैक्स रिफंड तेजी से बढ़ा 

फर्जी रिफंड केस का खुलासा रोचक ढंग से हुआ। विभाग ने यह देखा की टैक्स जमा के अनुपात में टैक्स रिफंड तेजी से बढ़ा है। “फर्जी रिफंड की फाइल खुलने की बात भी इंदौर, उज्जैन इनकम टैक्स रीजन से ही सामने आई। इस रीजन में इनकम टैक्स अधिकारियों के संज्ञान में मामला आया कि यहां पर टैक्स जमा के अनुपात में टैक्स रिफंड तेजी से बढ़ा है। खासकर टीडीएस (टैक्स डिडक्टेड एट सोस) भरने में भारी फर्जीवाड़ा हो रहा है। इसके जरिए बड़ा वेतन पाने वाले और कमाई करने वाले रिफंड ले रहे हैं।”जांच बैठाई गई इसमें जब जानकारी जुटाई गई तो सीए नीरज जैन जो देवास में काम करते हैं और उज्जैन सीए ब्रांच में रजिस्टर्ड हैं। उनके एक ही आईपी एड्रेस से कई ईमेल के जरिए टैक्स रिटर्न भरने और रिफंड क्लेम करने की जानकारी सामने आई।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri