नीमच। दशहरे के अवसर पर नगर परिषद ने सांस्कृतिक आयोजन किया जिसमें अश्लील डांस परोसा गया। कार्यक्रम में युवतियां अश्लील डांस करती नजर आई वहीँ कुछ युवा स्टेज पर चढ़कर नोट उड़ाते दिखाई दी।
नीमच जिले की जीरन नगर परिषद ने दशहरे के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। धार्मिक आयोजन के दौरान आर्केस्ट्रा नाइट के नाम पर युवतियों ने अश्लील डांस किया। खास बात यह है कि अश्लीलता को नगर परिषद के सीएमओ सांस्कृतिक आयोजन बता रहे है। उन्हें कार्यक्रम में कहीं भी अश्लीलता और फूहड़ता दिखाई नहीं दे रही।
