April 27, 2026

आबकारी विभाग द्वारा एक लाख 37 हजार रूपये से अधिक की अवैध शराब जप्त।

  • Xpose Today News
    इंदौर जिले में शराब के अवैध रूप से क्रय-विक्रय, परिवहन तथा भंडारण करने वालों के विरूद्ध आबकारी विभाग द्वारा अभियान चलाकर सतत कार्यवाही की जा रही है।

      सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि  के  कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में गत दिवस को वृत्त बालदा कॉलोनी ओर बॉम्बे बाजार के सहायक जिला आबकारी  अधिकारी  जहांगीर खान,धर्मेंद्र जोशी एवं वृत प्रभारी मीरा सिंह की टीम के द्वारा शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही की गई।

         कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर बुद्धनगर में दबिश दी गई जिसमें कृष्णा पिता देवीसिंह यादव उम्र 24 वर्ष निवासी मुशाखेड़ी को शराब बेचते हुए पकड़ लिया गया आरोपी के कब्जे से 75 पाव देशी मदिरा मसाला और तलाशी लेने पर एक दो पहिया वाहन एमपी09 AT3387 YAMAHA, स्कूटी में कुल 35 पाव देशी मदिरा मसाला  बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी कृष्णा के अनुशार कहा गया कि ये मदिरा बंटी पिता पप्पू ठाकुर उम्र 37 वर्ष निवासी 63B बुद्धनगर थाना राजेंद्र इंदौर की है, मैं बंटी के साथ मिलकर बिक्री करता हूं। इस मामले में फरार आरोपी बंटी की तलाश की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)  के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इसके अलावा केसरबाग में एक पेटी अवैध देशी मसाला शराब लावारिस हालत में जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया तो वहीं अहिरखेडी में छापा मारकर एक पेटी देशी प्लेन और एक पेटी देशी मसाला शराब जब्त की गई मगर आरोपी फरार हो गया, जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। उक्त जप्त की गई मदिरा का मूल्य  एक लाख  37 हजार 385 रुपए है।

    उक्त कार्यवाही में बालदा कालोनी ओर बॉम्बे बाजार वृत्त प्रभारी मीरा सिंह,आबकारी आरक्षक मनोज खरे , मोहित रायकवार, बब्लू सिसोदिया,कोमल कनेल, एलेन बघेल,मोहित कछवाय  और ड्राइवर रीतेश का सराहनीय योगदान रहा

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri