April 26, 2026

इंदौर पुलिस जीपीएस की लोकेशन ट्रेस कर दौड़ी और गुजरात तक पीछा कर 12 घंटे में कर दिया चोरी का खुलासा।

एक्सपोज़ टुडे। 
पुलिस जीपीएस की लोकेशन पर दौड़ी और गुजरात तक पीछा कर 12 घंटे में चोरी का कर दिया खुलासा।
थाना चंदन नगर में  बबलू पिता मोहनलाल चौधरी निवासी जवाहर टेकरी इंदौर ने अपने टाटा डंपर वाहन क्रमांक MP09 HH 7216 के चोरी हो जाने की रिपोर्ट की ।
जिस पर थाना चंदन नगर पर अपराध धारा 379 भादवि का दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
अपराध कायम होने के तुरंत बाद थाना प्रभारी चंदन नगर निरीक्षक अभय नेमा द्वारा उक्त डंपर की तलाश हेतु तत्काल एक टीम गठित की गई और उसे डंपर की तलाश में रवाना किया गया । तलाश में चंदन नगर टीम  घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज और डंपर में लगे जीपीएस सिस्टम की सहायता से तत्काल गुजरात के लिए रवाना हुई तथा नाडियाड जिला खेड़ा गुजरात में डंपर में लगे जीपीएस की लोकेशन के आधार पर तलाश करते नेशनल हाइवे 228 पर पहुंचे जहां पर चोरी गए डंपर की तलाश की गई तो उक्त चोरी का डंपर हाइवे पर दिखा जिसे घेराबंदी कर जप्त किया गया ।  प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri