April 27, 2026

ऐसे दे रहे मौत को न्यौता

 

राजगढ़। राजगढ़ में भारी बारिश के कारण उफनती नदी-नालों में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई हैं, बाबजूद इसके लोग अब भी सबक नही ले रहे हैं। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती नदी को पार कर रहे हैं।

जिले के कराड़िया गाँव से भी कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं। यहां नदी पर बने पुल पर 2-2 फिट पानी होने के बाबजूद लोग अपनी जान को दांव पर लगाकर इसे पार कर रहे हैं।

बाइक सवार भी बेपरवाह होकर पुल पार कर रहे हैं। एक तस्वीर में बाइक पर सवार दो लोग बहते हुए दिखाई दे रहे है लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

दूसरी तस्वीर में लोगो को पुल से निकलता देख सवारियों से भरी बस को ड्राइवर ने भी लोगों की जान की परवाह किए बिना बस को पानी के बीच से निकाल लिया। बस ड्राइवर की यह लापरवाही लोगों पर भारी भी पड़ सकती थी।

इन दिनों लगातार बारिश से जहा राजगढ़ में नदी-नाले उफान पर हैं। प्रशासन लगातार चेतावनी जारी कर रहा है। इसके बाद भी लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri