भोपाल। प्रदेश में मचे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ का ओरछा दौरा रद्द हो गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ को ओरछा में ‘नमस्ते ओरछा’ महोत्सव में शामिल होना था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री कमलनाथ का 8 मैच को छिंदवाड़ा दौरा भी रद्द कर दिया गया है।
दरअसल प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ओरछा को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए 6 से 8 मार्च तक ‘नमस्ते ओरछा’ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रतिभावान कलाकार गायन, वादन और कला प्रस्तुतियां मंच पर दिखाएंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए खास तैयारियां की गई है। पिंक सिटी जयपुर की तरह ओरछा में भी मुख्य सड़क पर बने सभी मकान-दुकानों को क्रीम कलर से रंगा गया है। इसके अलावा ग्वालियर से ओरछा और ओरछा से ग्वालियर आने-जाने के लिए विशेष हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल होने वाले थे। लेकिन अब उनका दौरा रद्द हो गया है। हालाँकि कमलनाथ सरकार में पर्यटन मंत्री सहित अन्य चार मंत्री इस कार्यक्रम में जरुर शामिल होंगे।
