भोपाल। लोकसभा में नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताकर भोपाल से लोकसभा सांसद और भाजपा नेता प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर विवादों में आ गई है। उनके बयान के बाद कांग्रेस प्रज्ञा और भाजपा पर हमलावर हो गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी प्रज्ञा के बयान को लेकर भाजपा पर सवाल उठाए है।
कमलनाथ ने प्रज्ञा के बयान पर कहा है कि, ‘भाजपा के अध्यक्ष इस पर विचार करें और तय करे कि क्या करना चाहिए।’ साथ ही कमलनाथ ने इसको लेकर ट्विटर पर लिखा है कि, “राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर भोपाल की भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को दिल से कभी माफ़ नहीं करने की बात कहने वाले मोदी जी को अब लोकतंत्र के पवित्र मंदिर संसद में इसी बयान को दोहराने पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर को क़तई माफ़ नहीं करना चाहिये।“ बता दे कि बुधवार को लोकसभा में बहस के दौरान प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने संसद पटल में नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा था।
