राजगढ़। नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताकर भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर विवादों में आ गई है। उनके बयान का कांग्रेस सहित अन्य पार्टियाँ भी विरोध कर रही है। राजगढ़ जिले के ब्यावरा में भी कांग्रेस ने प्रज्ञा ठाकुर का पुतला जलाकर विरोध किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक ने प्रज्ञा ठाकुर को जिन्दा जलाने की धमकी दे डाली।
दरअसल कांग्रेस पूरे मध्यप्रदेश में प्रज्ञा ठाकुर के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। गुरुवार शाम को राजगढ़ जिले के ब्यावरा के पीपल चौराह पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रज्ञा ठाकुर का पुतला दहन किया। इस दौरान विधायक गोवर्धन दांगी ने कहा कि गांधी पूरे राष्ट्र के पिता है। प्रज्ञा का पुतला तो क्या वो यहां आई तो उसे भी जला देंगे।
