May 9, 2026

टापू पर फंसा बंदरों का झुंड, रेस्क्यू जारी

कांकेर। तेज बारिश और बांध का जलस्तर बढ़ने से 100 से अधिक बंदरों का झुंड एक टापू पर फंस गया है। बंदर करीब डेढ़ महीने से टापू पर फंसे हुए है। वन विभाग की टीम ने बंदरों को बचाने के लिए रेस्क्यू तेज कर दिया है। विभाग लकड़ी का अस्थाई पुल बनाकर बंदरों के झुंड को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश में लगा है।

दरअसल कांकेर जिले के दुधावा बांध पर बने एक टापू पर डेढ़ महीने से बंदरों का झुंड फंसा हुआ है। झुंड को सबसे पहले मछुवारों ने देखा था। मछुवारों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम बंदरों को बचाने में जुट गई है। पिछले तीन दिनों से बंदरों के खाने के लिए फल और सब्जियां टापू पर पहुंचाई जा रही है।

वन विभाग की टीम बांस और बल्ली से अस्थाई पुल का निर्माण कर रही है। पूरे ऑपरेशन में अभी भी 3 दिन का समय लग सकता है। लगभग 250 मीटर के पुल का निर्माण किया जाना है। डैम में इस वक्त लबालब पानी भरा हुआ है। इस कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कतें आ रही हैं। वन विभाग के कर्मचारी जान जोखिम में डालकर बंदरों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

दरअसल जिस जगह पर बंदर फंसे हुए हैं, वहां पहुंचना काफी मुश्किल है। जल स्तर लगभग 150 मीटर गहरा है। ऐसे में रेस्क्यू में समय लग सकता है। वन  विभाग के रेंजर कैलाश सिंह ठाकुर ने बताया कि पूरे ऑपरेशन में लगभग 3 दिन का समय लगेगा, बंदरो के लिए फल और सब्जी लगातार पहुंचाई जा रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri