April 27, 2026

आगाज़-ए-महफ़िल कैनेडा द्वारा महू की तृप्ति मिश्रा को मिला साहित्य साधक सम्मान।

एक्सपोज़ टुडे।
टोरंटो कैनेडा की सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था आगाज़- ए-महफ़िल द्वारा इस वर्ष साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘ साहित्य साधक सम्मान’ से साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। जिसमें महू मध्यप्रदेश से युवा साहित्यकार तृप्ति मिश्रा का भी चयन किया गया है। समकालीन साहित्यकारों में तृप्ति काव्य की विविध विधाओं में सृजन तो कर ही रही हैं, साथ ही लोकसाहित्य/ लोकगीतों को भी मूल रूप में संरक्षित करने का   कार्य कर रही हैं। आगाज़-ए-महफ़िल की संस्थापिका अनुपम मिठास जी ने बताया कि यह कार्यक्रम 16 जुलाई को दिल्ली के हिंदी भवन में आयोजित हुआ जिसमें अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार श्री लक्ष्मी शंकर वाजपेई, पंडित सुरेश नीरव, श्री राजेंद्र राज निगम, ममता किरण जी जैसे लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकारों की उपस्थिति में तृप्ति मिश्रा सहित कई साहित्यकारों को साहित्य साधक सम्मान से सम्मानित किया गया।  इसमें भारत से मधु मिश्रा, इंदु निगम, सपना एहसास, प्रियंका सिंह, अमृता अमृत, अमित पुरी कौर,
दीपशिखा महेश्वरी, आशीष प्रकाश, जसबीर कौर, विनय विक्रम, अभिलाषा, कैनी गोगिया, कंचन वर्मा, मोहन दुबे, दीपक सिसोदिया, प्रीति त्रिपाठी, मंजू मधुर, आदि साहित्यकार सम्मानित हुए।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri