भोपाल। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कर्नाटक सरकार पर मंत्री जीतू पटवारी और लाखन यादव के साथ मारपीट और गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है। इस दौरान कांग्रेस ने कर्नाटक पुलिस द्वारा जीतू पटवारी के बदसलूकी के वीडियो भी जारी किए हैं।
विवेक तन्खा ने बताया कि मंत्री जीतू पटवारी और लखन यादव बैंगलोर में कांग्रेस विधायक मनोज चौधरी को लेने के लिए गए थे। इस दौरान कर्नाटक पुलिस ने जीतू पटवारी और लाखन यादव के साथ बदसलूकी की। कर्नाटक पुलिस ने भाजपा के दबाव में जीतू पटवारी और लाखन यादव को गिरफ्तार किया है।
इस दौरान विवेक तन्खा ने बैंगलोर में मौजूद कांग्रेस विधायकों को लेकर कहा कि सभी विधायकों को भाजपा ने बंधक बनाकर वहां रखा हैं। सभी विधायकों के इस्तीफे की जाँच होना चाहिए। भाजपा ने नेता आपराधिक कृत्य कर रहे हैं। भाजपा से लोकतंत्र को खतरा है। इस पूरे मामले कार्रवाई नहीं की जाती हैं तो हम सुप्रीम कोर्ट जाएँगे।
