भिंड। गुरुवार को भिंड में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सिंधिया गद्दार हैं के नारे भी लगाए।
दरअसल सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश हैं। कांग्रेस की ओर से सिंधिया पर तीखे हमले किए जा रहे हैं। ऐसा ही नजारा कांग्रेस विधायक और सहकारिता एवं सामान्य प्रशासन मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह के क्षेत्र में भी देखने को मिला।
सिंधिया के फैसले से नाराज लहार विधानसभा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने “दादा मिला था गोरों से, बेटा मिल गया चोरों से” और “सिंधिया गद्दार हैं” के नारे भी लगाए।
