May 9, 2026

गोविन्द सिंह से मिलने पहुंचे कांग्रेस विधायक, भाजपा पर लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप

भोपाल। विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से सरगर्मियां बढ़ती हुईं नजर आ रही हैं। इस मामले को लेकर कांग्रेस के सबलगढ़ से विधायक बैजनाथ कुशवाहा मंगलवार सुबह मंत्री डॉ गोविन्द सिंह के बंगले पर पहुंचे हैं।

बैजनाथ कुशवाहा ने भी भाजपा पर कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से उनके पास भी ऑफर आया है। इस संबंध में उनके पास कोई रिकॉर्डिंग भी होने की बात बताई जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा और शिवराज सिंह चौहान पर कांग्रेस के विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था। दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा था कि शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्र में सहमती बन गई है। एक मुख्यमंत्री और दूसरा उपमुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहा है। दोनों कांग्रेस विधायकों को फ़ोन करके 25 करोड़ से लेकर 35 करोड़ का ऑफर दे रहे हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri