May 9, 2026

दिग्विजय सिंह के विधायकों की ख़रीद-फ़रोख़्त के बयान पर सिंधिया की मौन अस्वीकृति

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भाजपा और शिवराज सिंह चौहान पर कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा रहे है। वहीँ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐसी किसी भी जानकारी होने से इंकार कर दिया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जनता ने बनाई है। सरकार जनता के बलबूते खड़ी है। सरकार जनता की सेवा के लिए पहले भी तत्पर थी और आज भी तत्पर है। वहीँ दिग्विजय के आरोपों पर कहा कि मुझे तथ्यों के बारे में जानकारी नहीं है।

वहीँ दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को एक बार विधायकों की खरीद-फरोख्त का मुद्दा उठाते हुए ट्विटर पर लिखा कि, “भाजपा ने मप्र के कांग्रेस बसपा समाजवादी विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। बसपा की विधायक श्रीमती राम बाई को क्या भाजपा के पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह जी कल चार्टर फ़्लाइट में भोपाल से दिल्ली नहीं लाये? शिवराज जी कुछ कहना चाहेंगे?”

वहीँ अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, “लेकिन हमें श्रीमती राम बाई पर पूरा भरोसा है वे कमल नाथ जी की प्रशंसक हैं और उनका समर्थन करती रहेंगी।”

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri