April 29, 2026

मोबाइल चोरी करने वाले बंटी-बबली धराए, सीसीटीवी में हुए थे क़ैद

खंडवा। पुलिस ने लाखों रुपए के मोबाइल चोरी करने वाले बंटी और बबली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल बरामद किए है। दोनों बहुत शातिर चोर है और अलग-अलग राज्यों में जाकर चोरी करते थे। पुलिस को इनकी काफी दिनों से तलाश थी।

दरअसल दोनों आरोपियों अब्बास और आरती ने खंडवा जिले के मुंदी में एक मोबाइल शॉप में चोरी की थी। शॉप में लगे सीसीटीवी में दोनों बदमाश कैद हो गए थे। तभी से पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई थी।

हरदा जिले के टिमरनी में जब अब्बास को पकड़ा गया तो उसके पास से देसी कट्टा और हथियार बरामद हुए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का मिलान किया तो यह अब्बास ही निकला। इसके बाद पुलिस ने महिला चोर को पकड़ने के लिए महाराष्ट्र के भुसावल में दबिश दी। जहाँ से पुलिस ने आरती को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को पुनासा न्यायालय में पेश किया और रिमांड पर लिया है। मुंदी पुलिस ने बताया कि महंगे शौक पूरे करने के लिए अब्बास अपनी प्रेमिका आरती के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। दोनों अलग-अलग राज्यों में जाकर चोरी करते थे ताकि किसी को शक न हो। दोनों ने खंडवा के अलावा हरदा, बेतूल, देवास, बुरहानपुर सहित कई जिलों में बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
पुलिस ने फिलहाल इनके पास से लाखों रुपए के मोबाइल जो कि मुंदी के मोबाइल शॉप से चुराए गए थे को बरामद कर लिया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri