सागर। एक माँ ने अपने तीन मासूम बच्चों की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
मामला सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के पिपरिया चौदा ग्राम का है। यहाँ रहने वाली कुंती देवी लोधी ने अपने दो बेटो और एक बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने खुद भी फांसी से लटककर जान दे दी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस को घटना स्थल पर चार फंदे मिले। एक फंदे पर महिला लटकी हुई थी जबकि पर तीन फंदे खाली थे। महीले के बेटे अमन, अंकित और बेटी अंकित के शव जमीन पर पड़े थे।
प्रथम दृष्टया घटना स्थल देखकर लगता है कि महिला ने पहले अपने तीनों बच्चों को फांसी पर लटकाया। उनकी मौत के बाद उनके शव को जमीन पर रखकर खुद फांसी पर लटक गई। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर पुरे मामले की जांच की जा रही है। शुरुआत में पारिवारिक विवाद घटना की वजह बताई जा रही है।
