May 18, 2026

ईद के मौके पर विदिशा में रक्तदान

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद के त्यौहार पर सामूहिक रक्तदान किया। इसके साथ ही उन्होंने ब्लड डोनेट करने के लिए दूसरे लोगों को भी प्रोत्साहित करने की बात कही है।

इस साल लॉकडाउन के कारण देशभर के मुस्लिम समाज के लोग अपने-अपने घरों में ही ईद-उल-फितर मना रहे हैं। इस बीच विदिशा में आलिमों और हाफिजों ने इस मुबारक मौके पर रक्तदान करने का निर्णय लिया। उन्होंने अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचकर सामूहिक रक्तदान किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि वह दूसरे लोगों को भी ब्लड डोनेट करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। ब्लड डोनेट करने वाले सदस्यों का कहना है कि वे भी इस देश का हिस्सा है और देश के साथ चलना चाहते हैं इसीलिए रक्तदान कर देश में हुई खून की कमी को पूरा करने में सहयोगी बने है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri