May 3, 2026

कुख्यात इनामी डकैत बबली कोल और उसका साथी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

सतना। मध्यप्रदेश की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मध्यप्रदेश सहित अन्य पड़ोसी राज्यों में भी आतंक का पर्याय बन चुके अंतरराज्यीय इनामी डकैत बबली कोल और उसके साथी लवलेश कोल को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है।

पुलिस और डकैत के बीच मुठभेड़ सतना के लेदरी के जंगल में हुई है। बबली कोल पर पुलिस ने साढ़े 6 लाख रुपए का जबकि लवलेश कोल पर 1 लाख 80 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया हुआ था।

पहले ख़बर आयी थी कि फिरौती की रकम बंटवारे पर गिरोह में झगड़ा हुआ और फिर गैंगवार में बबली को उसके साथी लोली कोल ने गोली मार दी। लेकिन अब बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri