May 3, 2026

अब आप टाइगर को ले सकते हैं गोद

रीवा। मनुष्य को वन्य प्राणियो से जोड़ने के लिए जू प्रशासन ने एक अनोखी पहल शुरू करने वाला है। प्रशासन की इस पहल के बाद अब कोई भी टाइगर सहित अन्य किसी भी वन्य प्राणी को गोद लेकर उन्हें पाल सकेगा।

दरअसल यह पहल जल्द ही रीवा के महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव टाइगर सफारी में शुरू होने वाली है। इस पहल के शुरू होने के बाद आप महज 4 लाख रूपए देकर शेर या फिर चीता को गोद ले सकते हैं।

दुनिया की इकलौती व्हाइट टाइगर सफारी में जानवरों को गोद लेने के लिए जू प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। यहाँ प्रत्येक जानवरों को वार्षिक, छमाही, तिमाही और मासिक रेट के हिसाब से गोद दिया जाएगा।

जंगल के राजा शेर और चीता का वार्षिक रेट 4 लाख 14 हजार रूपए रखा गया है जबकि तेंदुए का वार्षिक रेट 1 लाख 65 हजार 6 सौ रूपए है। सबसे कम चिंकारा, हॉक डियर का रेट रखा गया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri