April 30, 2026

मकान पर कब्जा करने पर एनआरआई का सीएम को ट्वीट, आईजी को जांच के निर्देश

इंदौर। एनआरआई मनोज वर्घीस के एक ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री से लगाकर पुलिस के अफसर तक एक्शन में नजर आए। वर्घीस ने मुख्यमंत्री को एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि इंदौर के साकेत नगर में उनका मकान है। इंडिया से बाहर रहने की वजह से उनके मकान पर शिवराज लिमडी नाम के व्यक्ति ने घर पर कब्जा कर लिया।

ट्वीट में यह भी लिखा कि कब्जा करने वाला शख्स खुद को मंत्री प्रियव्रत सिंह का करीबी होना बता रहा है। मंत्री के दबाव में पुलिस काम नही कर रही है। बर्घीस ने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई थी।

इस पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर के आईजी वरुण कपूर को मामले की जांच कर पीडित व्यक्ति को मदद करने संबधी निर्देश दिए। इस ट्वीट के बाद मंत्री प्रियव्रत सिंह ने साफ किया कि यह मामला बर्घीस और संबंधित व्यक्ति का है। इससे उनका कोई लेना देना नहीं है। मैंने पुलिस को कोई फोन नही किया। मैंने खुद एसपी से कहा कि उचित कार्रवाई करे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri