April 27, 2026

देश की सबसे ऊँची 4 कुबेर प्रतिमाओं में से एक विदिशा में, विशेष पूजा अर्चना

विदिशा। धनतेरस के साथ ही दीपावली जा पांच दिवसीय त्यौहार शुरू हो गया है। शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर विदिशा में भगवान कुबेर की प्रसिद्ध पाषाण प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई। विदिशा के जिला संग्रहालय में स्थित भगवान कुबेर की प्रतिमा की ऊंचाई 12 फीट है। इसकी पूजा अर्चना करने के लिए विशेष अनुमति लेना होती है।

दरअसल देश में धन के देवता कुबेर की चार प्रतिमा ही विशाल आकर की है। इनमें एक प्रतिमा विदिशा में जबकि बाकी तीन बिहार के पटना, राजस्थान के भरतपुर, उत्तर प्रदेश के मथुरा में है। विदिशा में स्थित प्रतिमा सबसे बड़े आकार की है। यहां मौजूद प्रतिमा धनवान के रूप में स्थापित है।

पिछले कई सालों से विदिशा शहर के कुछ युवा भगवान कुबेर की पूजा-अर्चना करने धनतेरस पर यहां आते हैं। भगवान कुबेर के साथ उनकी धर्मपत्नी की प्रतिमा भी इसी संग्रहालय में मौजूद है। दोनों की पूजा-अर्चना आज की गई।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri