शिवपुरी। सास के साथ हुए झगड़े से महिला इतनी आहत हो गई कि उसने स्वयं के साथ अपने तीन बच्चों को भी आग के हवाले कर दिया। इस घटना में महिला और तीनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए है। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।
दरअसल शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम पारेश्वर में दिनेश जाटव की पत्नी वर्षा जाटव का अपनी सास से किसी बात पर विवाद हो गया था। विवाद से गुस्साई वर्षा ने अपनी 6 साल की बेटी सुखिया, 3 साल के बेटे राजा और 4 महीने के नवजात बच्चे के साथ खुद को तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। आग लगते ही घर में चीख पुकार मच गई। इसे सुन सुनकर अन्य परिजन व पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर कर बमुश्किल आग को बुझाया।
आगजनी की इस घटना में तीनों मासूम और इनकी माँ वर्षा बुरी तरह झुलस गए। आग से झुलसे सभी घायलों को पहले पिछोर के अस्पताल लाया गया बाद में उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया गया। यहां पर सभी की हालत गंभीर है।
