May 10, 2026

कमलनाथ-सिंधिया समर्थकों के बीच शुरू हुआ पोस्टर वॉर

शिवपुरी। मुख्यमंत्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच चल रही खेमेबाजी अब सड़कों पर आ गई है। शिवपुरी में सिंधिया के समर्थकों नेताओं ने पोस्टर लगवाया है, जिसमें मुख्यमंत्री कमलनाथ को निशाने पर लिया गया है। पोस्टर में लिखा गया है कि, ‘एक पद, एक सिद्धांत का फार्मूला क्यों याद नहीं आ रहा मप्र सरकार को।‘

दरअसल यह पोस्टर सिंधिया के एक समर्थक शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र टेडिया ने लगवाया है। पोस्टर में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य की राहुल गांधी के साथ फोटो लगाई है। फोटो के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधते हुए लिखा गया है कि मुख्यमंत्री इस छाया चित्र की मर्यादा को भूल गए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया से जो कहा गया है उस पर पुन: विचार करना चाहिए। लोकतंत्र में अपनी बात रखने पर पार्टी मजबूत होती है। एक पद पर एक ही व्यक्ति का फार्मूला क्यों याद नहीं आ रहा मप्र सरकार को।

पोस्टर को शिवपुरी के मुख्य चौराहे पर लगाया गया है। पोस्टर को सिंधिया के खास समर्थक शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र टेडिया ने लगवाया है और इसमें उनकी भी फोटो है। शिवपुरी में सिंधिया समर्थकों की पोस्टर वॉर की राजनीति के बाद अब मप्र में कांग्रेस की आपसी कलह सड़कों पर आ गई है। जब इस मामले में स्थानीय सिंधिया समर्थक नेताओं से बात की तो उन्होंने कहा कि हमाने नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विधानसभा में जो वचन पत्र का वादा किया था उसे याद दिलाया है।

मप्र कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय शर्मा ने कहा कि हमारे नेता ज्योतिरादित्य जनता से किया वचन पत्र सरकार को याद दिला रहे हैं और हम अपने महाराज के साथ हैं। वहीँ शिवपुरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव में ग्वालियर संभाग में सबसे ज्यादा सीट हमारे नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की बदौलत जीती है। जनता से जो वादे किए उन्हें तो पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि हम हमारे नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri