April 29, 2026

अपराधबोध से मुक्ति का अनूठा तरीका, कैदी बना रहे इको फ्रेंडली दीये

नरसिंहपुर। कई बार जाने-अनजाने लोग अपराध करते हैं जिसकी उन्हें सजा भी मिलती है। कई अपराधियों को बाद में अपने अपराध पर पछतावा होता हैं। वह अपने अपराध का पश्चाताप करना चाहते हैं। ऐसे कैदियों को अपराधबोध के मुक्ति दिलाने के लिए केंद्रीय कारागार के अधीक्षक ने ऐसी पहल शुरू की है जो चर्चा का विषय बनी हुई है। जेल में बंद कैदी गोबर और अनाज से इको फ्रेंडली दीये और गमले बना रहे हैं। इससे हुई कमाई का एक हिस्सा कैदी के द्वारा किए गए अपराध से पीड़ित परिवार को जाएगा। इससे कैदी के मन से पाप का बोझ भी कम होगा और इको फ्रेंडली दीये और गमले से पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

कैदियों को अपराधबोध के मुक्ति दिलाने की अभिनव पहल शुरू की है नरसिंहपुर के केंद्रीय कारागार की अधीक्षक सैफाली तिवारी ने। इस पहल के तहत जेल में कैदियों से गोबर और अनाज के मिश्रण से बने इको फ्रेंडली दीये और गमलों का निमार्ण कराया जा है। इन्हें बाजार में विक्रय किया जाएगा। इन दीयों की खासियत यह है कि यह पानी में घुलनशील होंगे।

नरसिंहपुर नर्मदा नदी के तट पर बसा है इसलिए इन दीयों का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इको फ्रेंडली दीयों से जहाँ दीवाली पर लोगों के घर रोशन होंगे वहीँ नर्मदा में होने वाले लाखों दीपदान से मछलियों को अनाज का आहार भी मिलेगा।

दीयों और गमलों से होने वाली कमाई का एक हिस्सा बंदियों के परिवार और 50 फीसदी हिस्सा पीड़ित परिवारों को दिया जाएगा। इससे कैदियों के अपराध की वजह से टूटे पीड़ित परिवारों को सहारा मिल सकेगा।

जेल अधीक्षक की इस अभिनव पहल से कैदी भी खासे उत्साहित हैं। उनका मानना है कि हमें अपने किए का पश्चाताप करने का भी मौका मिल रहा है और हम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी खुद को सहभागी बनाते नजर आ रहे हैं।

जेल अधीक्षक सैफाली का कहना है कि गलतियां इंसानों से ही होती है। उसका अपराध बोध होने पर उसका प्रायश्चित करना सबसे बड़ी बात होती है। यहाँ के कैदियों द्वारा उसका अनुसरण करना अपने आप में सबसे अहम है। कैदी प्रशिक्षण लेकर इको फ्रेंडली गोबर और अनाज की दीए और गमले बना रहे हैं। इससे घरों में उजाला तो होगा ही साथ में मछलियों को भोजन मिलेगा।

बंदियों का यह आत्मबोध उन्हें बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित तो करेगा ही बल्कि आने वाले कल में उनके लिए स्वरोजगार के नए-नए रास्ते भी खोलेगा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri