April 27, 2026

नर्मदा बचाओ आंदोलन का विरोध प्रदर्शन, 15 लोगों ने कराया मुंडन

बड़वानी। नर्मदा नदी के बढ़ते जलस्तर और सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाने को लेकर नर्मदा बचाओ आंदोलन (एनबीए) के कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

बुधवार को बड़वानी के कारंजा चौराहे पर गुजरात सरकार, नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण (एनसीए) और केंद्र सरकार के खिलाफ एनबीए के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सांकेतिक रूप से जिंदा डूब प्रभावित व्यक्ति को अर्थी पर लेटा कर सरकारी नीतियों के खिलाफ छाती पीट कर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही 15 डूब प्रभावितों ने अर्थी पर लेटी सरकार और एनसीए के नाम पर मुंडन कराया।

एनबीए कार्यकर्ता राहुल यादव ने बताया कि जिस तरह से एनसीए और गुजरात सरकार लगातार जलस्तर बढ़ाने पर उतारू है। उसी के चलते हमने इन्हें मुर्दा मान लिया है। जिस तरीके से 192 गांव सरदार सरोवर के डूब में आ रहे हैं। एक तरीके से 192 गांव की हत्या करना जैसा काम सरकार कर रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri