May 13, 2026

मध्य प्रदेश का अनूठा संस्कृत गाँव

राजगढ़। मध्यप्रदेश का एक गाँव ऐसा है जहां बुढे हों या बच्चे हर कोई फर्राटेदार संस्कृत बोलते हैं। इस गाँव में आकर आपको यही लगेगा कि आप बरसों पहले के भारत की असल तस्वीर में कहीं भीतर तक खो चुके हैं। यही नहीं गाँव में घरों की दीवारों पर संस्कृत में ही श्लोक लिखे गए हैं और घरों के नाम भी संस्कृत में ही लिखे गए हैं।

यहां के लोगो ने हिन्दी और अंग्रेजी को गुड बाय कर दिया है। यहां हाय, हैलो, नमस्कार, गुड मॉर्निंग या राम-राम नहीं बल्कि संस्कृत में नमो- नम: बोला जाता है। मोबाइल फोन पर बात करना हो या फिर रु-ब-रू खेती बाडी की बाते करना हो एक दूसरे से संस्कृत में बातें करना पुरातन काल की याद ताजा कर देता है। गाँव में आकर ऐसा लगता है मानो हम भारत के वैदिक काल या आदि काल में लौट आए हों।

मध्यप्रदेश का झिरी गाँव पूरे देश में संस्कृत गाँव के नाम से मशहूर है। झिरी गाँव राजगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित है। गाँव में संस्कृत भारती से जुडे कुछ लोग करीब 15 साल पहले यहां आए थे। तभी से संस्कृत भाषा लोगो के इतनी भा गई कि लोगों ने इसे पूरी तरह अपना लिया। लोगों को यह भाषा मिठी लगती है। इसमें बोल चाल से अपनापन लगता है।

संस्कृत भाषा दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है। बीते पाँच हजार सालों से यह लोक प्रचलित है। संस्कृत में लिखा गया ऋग वेद दुनिया का सबसे पुराना ग्रंथ माना जाता है। इसकी रचना वैदिक काल में ईसा से करीब ढाई से तीन हजार साल पहले की गई थी। पाणिनी ने अष्टाध्यायी नाम से इसका व्याकरण भी लिखा है। हिन्दी और अंग्रेजी के प्रभाव से संस्कृत का प्रभाव कम हुआ लेकिन आज भी हिन्दु संस्कारों और धार्मिक कार्यों में संस्कृत मंत्रों का ही उपयोग किया जाता है। अब गाँव एक बार फिर संस्कृत को उपयोग में लाकर अपनी जडों की तरफ लौटना चाहता है।

झिरी गाँव में कई घरों के बाहर ‘संस्कृत गृहम’ लिखा गया है। इसका मतलब है इस घर में रहने वाले सभी लोग संस्कृत में ही बात करते हैं। पूरे गाँव में 70 फीसदी लोग संस्कृत अच्छी तरह जानते हैं। इन्हें व्याकरण का ज्ञान ज्यादा नहीं है मगर संस्कृत धारा प्रवाह बोलते हैं।

यहां के कुछ नौजवान बच्चों को संस्कृत सिखाने के लिए खास कोशिशें कर रहे हैं। स्कूल के अलावा गाँव के मंदिर में बच्चों को इकट्ठा कर उन्हें खेल-खेल में संस्कृत सिखा रहे हैं। बच्चे भी उतने ही चाव से संस्कृत सीख रहे हैं।

गाँव में शादी-ब्याह हो या फिर कोई और मांगलिक मौके गाँव की महिलाएं संस्कृत में ही गीत गाती है और तो और पनघट हो या महिलाओं की चौपाल यहां भी संस्कृत में ही बात की जाती है।

झिरी गाँव का ये बदलाव वाकई तारीफ-ए-काबिल है। आमतौर पर ब्राह्मण ही कर्मकांड के लिए संस्कृत जानते हैं। कर्नाटक के शिमोगा जिले के मात्तुर गाँव में भी सभी संस्कृत बोलते हैं। यहां ज्यादातर ब्राह्मण परिवार है लेकिन झिरी गाँव में सिर्फ एक ही ब्राह्मण परिवार है। जाहिर ऐसे झिरी गाँव अपने आप में एक बडी मिसाल है जो अपनी कामयाबी कुछ अलग ही इबारत लिख रहा है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri