भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर पर अपना पद बदल दिया है। सिंधिया ने ट्विटर पर अपने प्रोफाइल से पदों का ज़िक्र हटा दिया है। सिंधिया ने ट्विटर पर खुद को जनसेवक और क्रिकेट प्रेमी बताया है।
इससे पहले सिंधिया ने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल में ‘गुना से पूर्व सांसद (2002-2019), पूर्व ऊर्जा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पूर्व राज्य मंत्री कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, कम्यूनिकेश, आईटी और पोस्ट।’ लिखा हुआ था।
