May 9, 2026

बीजेपी कभी हार नहीं मानती, महाराष्ट्र में बड़े सियासी उलटफेर पर विजयवर्गीय का ट्वीट

इंदौर। महाराष्ट्र में भाजपा ने बड़ा सियासी उलटफेर करते हुए अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बना ली है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्ष पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी कभी हार नहीं मानती है।

कैलाश विजयवर्गीय ने ट्विटर पर लिखा हैं कि, “महाराष्ट्र में अंततः वही हुआ जो तय था! बीजेपी कभी हार नहीं मानती और नरेन्द्र मोदी जी और अमित शाह जी की रणनीति ने ये साबित भी कर दिया।”

वहीँ एक अन्य ट्वीट में विजयवर्गीय ने लिखा कि, “आधी छोड़ साजी को धावे, आधी मिले न पूरी पावे। ना खुदा ही मिला ना विसाले सनम।। शकुनि मामा के कारण महाभारत में कौरव वंश का विनाश हुआ। अब लोग पूछ रहे हैं कि शिवसेना को समाप्त करने की सुपारी लेने वाला शकुनि शिवसेना के अंदर कौन है???”

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri