इंदौर, द टेलीप्रिंटर। नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन करने की आ रही ख़बरों के बीच कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर बिल का विरोध किया है। सिंधिया ने अपने ट्वीट में नागरिकता संशोधन बिल को संविधान की मूल भावना के ख़िलाफ़ बताया।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा है कि, “नागरिकता संशोधन बिल संविधान की मूल भावना के ख़िलाफ़ है,भारतीय संस्कृति के विपरीत भी है। अंबेडकर जी ने संविधान लिखते समय किसी को धर्म, जात के दृष्टिकोण से नहीं देखा था। भारत का इतिहास रहा है कि हमने सभी को अपनाया है- वासुदेव कुटुंबकम भारत की विशेषता है। धर्म के आधार पर पहले कभी ऐसा नहीं हुआ।“
इससे पहले खबर आई थी कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन किया है। हालाँकि अब सिंधिया ने ट्वीट कर अपनी स्थिति स्पष्ट की है।
