May 10, 2026

सिंधिया समर्थकों ने जारी किए वीडियो, कहा- दिग्विजय सिंह से नहीं मिलना चाहते

भोपाल। बेंगलुरु में मौजूद सिंधिया समर्थकों ने एक बार फिर से वीडियो जारी किए हैं। वीडियो में सिंधिया समर्थकों ने कहा है कि वह अपनी मर्जी से बेंगलुरु आए हैं और दिग्विजय सिंह से नहीं मिलना चाहते हैं।

बुधवार को सिंधिया समर्थक इमरती देवी, बिसाहू लाल सिंह, हरदीप सिंह डंग, गोविंद सिंह राजपूत, तुलसी सिलावट, एदल सिंह कंसाना सहित ने अन्य बागियों ने वीडियो जारी किए हैं। वीडियो में बागियों का कहना है कि हम दिग्विजय सिंह से नहीं मिलना चाहते हैं। हम अपनी इच्छा से बेंगलुरु में रुके हुए हैं और अपनी इच्छा से विधानसभा अध्यक्ष महोदय को अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं। हम स्पष्ट कर चुके हैं कि हम भी किसी से नहीं मिलना चाहते है।

बता दे कि बागी विधायकों ने कर्नाटक पुलिस को पत्र लिखाकर सुरक्षा की मांग की है। बागी विधायकों का कहना है कि कांग्रेस के नेता हमारे ऊपर दबाव बना रहे हैं।

गौरतलब है कि आज दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, आरिफ मसूद और कुणाल चौधरी बेंगलुरु पहुंचे और अपने बागी विधायकों से मिलने की कोशिश की। लेकिन कर्नाटक पुलिस ने किसी भी कांग्रेस नेता को बागी विधायकों से मिलने नहीं दिया। इसके बाद दिग्विजय सहित कांग्रेस के अन्य नेता रिजॉर्ट के सामने ही धरने पर बैठ गए थे, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri