भोपाल। फ्लोर टेस्ट से पहले कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कई विधायक हमारे साथ है। हम 105 विधायकों के साथ बहुमत साबित करेंगे।
बहुमत परीक्षण से पहले पीसी शर्मा ने अपने बयान में कहा कि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन होगा। भाजपा ने जैसे 16 विधायकों को बंधक बनाकर रखा है। भाजपा ने हॉर्स ट्रेडिंग नहीं बल्कि एलिफेंट ट्रेडिंग की है। भाजपा ने खरीद-फरोख्त की है। हमारी सरकार के पास आज भी बहुमत है। हम 105 विधायकों के साथ बहुमत साबित करेंगे। भाजपा के कई विधायक हमारे सम्पर्क में हैं।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की राजनीति में शुक्रवार का दिन बहुत अहम् होने वाला है। आज सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कमलनाथ सरकार को मध्यप्रदेश विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना है। हालाँकि खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ फ्लोर टेस्ट से पहले ही राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।
