भोपाल। पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता कुसुम सिंह महदेले ने महिलाओं के करवा चौथ का व्रत रखने पर सवाल उठाए है।
महदेले ने ट्विटर पर लिखा कि, “हिंदुस्तान में हिंदू महिलाएं बहुत सारे व्रत पति या पुत्र की आयु की सुरक्षा या आयु बढ़ाने के लिए करती हैं। क्या ये इतने कमजोर या असुरक्षित हैं। सारे व्रत जैसे करवा चौथ, तीज, हल छठ, सन्तान साते, भाई दूज, नवरात्री आदि पति या भाई अपनी पत्नी या बहन के लिये नही करते। सारे व्रत पुरुषों की सलामती के लिए है।”
