इंदौर। इंदौर स्थित लोकस्वामी के दफ्तर को फिर से खोल दिया गया है। सोमवार को पुलिस विभाग के अधिकारी दफ्तर पहुंचें और सील किया हुआ ऑफिस फिर से खोला गया। इस दौरान पुलिस विभाग की ओर से कहा गया था कि जल्दबाजी में कार्यवाही हुई थी।
दरअसल सांझा लोकस्वामी अखबार मध्यप्रदेश के चर्चित हनीट्रैप मामले में नए खुलासे कर रहा था। शनिवार रात को पुलिस ने अखबार के मालिक जीतू उर्फ जितेंद्र सोनी और उनके बेटे अमित सोनी के होटल माय होम, घर और दफ्तरों पर छापा मारा था। इस दौरान पुलिस ने लोकस्वामी के दफ्तर को सील कर दिया था।
