भोपाल। शुक्रवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके साथ भाजपा के दूसरे उम्मीदवार सुमेर सिंह सोलंकी ने भी नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करते समय दोनों उम्मीदवारों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, गोपाल भार्गव भी मौजूद रहे।
इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने नरोत्तम मिश्रा के घर पर लंच किया।
कहा जा रहा था कि सिंधिया के नामांकन के दौरान बेंगलुरु में मौजूद सिंधिया गुट के मंत्री-विधायक मौजूद रह सकते हैं। हालाँकि बागी विधायक अभी तक भोपाल नहीं पहुंचे हैं। हालाँकि वह आज ही भोपाल पहुंचेंगे। बागी विधायक राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं।
