छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने को लेकर प्रदेश की सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिराए जाने के विरोध में सौंसर पहुंचे और प्रतिमा गिराने का विरोध किया।
शिवराज सिंह चौहान ने सौंसर में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ पैदल मार्च निकला और प्रशासन द्वारा तोड़ी गई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की पुनर्स्थापना का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और देश महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।
गौरतलब है कि सौंसर के मोहगांव तिराहे पर स्थापित की गई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को नगरपालिका ने 24 घंटे के अंदर ही हटा दिया था। इसको लेकर भाजपा नेता लगातार कमलनाथ सरकार पर हमलावर है।
