July 24, 2026

पुलिस की वर्दी पहन कर स्मगलिंग करने वाला पुलिसकर्मी पकड़ाया

एक्सपोज़ टुडे,नीमच।
पुलिस की वर्दी पहन कर रहा था स्मगलिंग । लाखों की स्मगलिंग करने वाला अब हवालात में है । मामला नीमच का है । वर्दीधारी राजस्थान पुलिस का कांस्टेबल है।

ग्राम खात्याखेड़ी रोड़ पुलिया के पास महू – नीमच रोड़ थाना मल्हारगढ़ जिला मन्दसौर पर हुण्डई क्रेटा कार क्रमांक  आरजे 14 सीजी 9662 से  01 क्विंटल 90 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर आरोपी सुभाष पिता सुखराम सारण विश्नोई उम्र 31 वर्ष निवासी– ग्राम खेराजगो की ढाणी नोखड़ा चारणान थाना भोजासर जिला जोधपुर ( राजस्थान ) को गिरफ्तार किया गया है जो कि वर्दी की आड़ मे तस्करी कर रहा था उक्त आरोपी वर्तमान में राजस्थान पुलिस विभाग मे आरक्षक के पद पर पदस्थ है । प्रकरण की विवेचना जारी है । आरोपी से जप्त अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की स्थानीय कीमत 03 लाख 80 हजार रुपये आंकी गयी है ।
नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच के उनि मो . रऊफ खान एवं उनकी टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही कर पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी  नारकोटिक्स विंग मन्दसौर के नेतृत्व मे नारकोटिक्स शाखा की नीमच ईकाई द्वारा कार्यवाही को अंजाम दिया गया जिसमें अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को जप्त करते हुये आरोपी को गिरफ्तार किया गया । करते हुये उपरोक्त कार्यवाही में नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच के उनि मो रऊफ खान , प्र.आर. जावेद खान , आर.निरंजन सिंह चन्द्रावत , विरेन्द्र सिंह , जुल्फीकार खान , विकास आर्य , नंदकिशोर वर्मा , इरफान खान , राहुल जैन , का योगदान महत्वपुर्ण एवं सराहनीय रहा ।
उक्त कारवाई की जानकारी
मध्यप्रदेश नारकोटिक्स विंग प्रमुख ”  डॉ.एस.डब्लु नकवी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स मुख्यालय भोपाल के तथा जी.जी.पाण्डे पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स विंग इंदौर को दे दी गई है ।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri