April 26, 2026

उज्जैन ज़हरीली शराब कांड मामले में एसपी मनोज सिंह हटाए गए, सीएसपी हुए सस्पेंड

एक्सपोज़ टुडे, उज्जैन । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में 3 दिन पूर्व जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक उज्जैन को हटाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज निवास पर आहूत बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) के निलंबन के निर्देश भी दिए हैं। उल्लेखनीय है कि उज्जैन के खारा कुआं थाना के टीआई और अन्य अमले को पूर्व में ही घटना में लापरवाही का दोषी मानते हुए निलंबित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस तरह की अवैध गतिविधियों में लिप्त माफिया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए ।उन्होंने कहा कि अभियान के स्तर कर यह कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उज्जैन में हुई घटना की जांच के लिए गए अपर मुख्य सचिव गृह डॉ राजेश राजौरा से की गई कार्रवाई का विवरण प्राप्त किया। इस प्रकरण में अब तक हुई गिरफ्तारियां और पुलिस एवं आबकारी अमले के दोषियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी मुख्यमंत्री श्री चौहान को दी गई।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा इस तरह अवैध रूप से नशीली वस्तुओं का विक्रय और व्यापार हर स्थिति में रोका जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाए। सड़कों पर बैठने वाले भिखारी या अत्यंत गरीब तबके के लोग इस तरह की वस्तुओं के सेवन के लिए प्रेरित ना हों, उन्हें इन वस्तुओं की आपूर्ति करने वालों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए. यह कार्यवाही निरंतर अभियान के रूप में चले, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना हो। उज्जैन की घटना से संबंधित गृह विभाग द्वारा संपूर्ण जांच प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है ।
मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों से शराब माफियाओं के खिलाफ सरकार कितनी संवेदनशील है यह तो पता चलता है लेकिन जिस तरह अवैध धंधे में संलग्न पुलिस कर्मियों के खिलाफ रासुका लगाई जा रही है उसी प्रकार 12 लाशों को न्याय दिलाने के लिए इस कांड में शामिल प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सभी आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई होनी चाहिए ।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri