April 26, 2026

स्पोर्ट्स टीचर ने किया नाबालिग छात्रा से रेप,FIR दर्ज।

एक्सपोज़ टुडे,बड़वानी।

अंजड़ के साकेत इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक शिवेन्दु शुक्ला पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म को लेकर थाना अंजड़ में FIR दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने पिता के साथ थाने पर आई थी जिसने स्पोर्ट्स टीचर शिवेन्दु शुक्ला पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। स्कूल का नाम पूछने पर थाना प्रभारी ने टाल मटोल की। लेकिन शिकायत को लेकर पॉस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करने की बात स्वीकार की है और बताया की आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
वही इस पूरे मामले में प्रदेश कॉंग्रेस संयोजक अनुसूचित जाति विभाग सूरज पिपलिया ने पुलिस पर इस मामले को दबाने का आरोप लगाया है।
सूरज के अनुसार पुलिस ने एफआईआर 3 दिन पूर्व दर्ज कर ली लेकिन मामला भाजपा से जुड़े लोगों के स्कूल का होने के कारण किसी को भनक नही लगने दी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri