भोपाल। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने के लिए उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान समर्थकों की भीड़ इतनी बढ़ गई कि वहां हंगामा हो गया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष के कक्ष का गेट तोड़ दिया।
बता दे कि ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को भोपाल पहुंचे। रात में वह राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निवास पर डिनर में शामिल हुए। इसके बाद शुक्रवार सुबह ज्योतिरादित्य सिंधिया मंत्री सुखदेव पांसे के घर पहुंचे और उनके साथ चाय पर चर्चा की। इसके बाद वह सीधा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।
