April 24, 2026

क्या कहते हैं आपके टैरो कार्ड ?

डॉ. पारुल माहेश्वरी
एमबीबीएस, एमडी (पैथोलॉजी),
पिछले 7 वर्षों से टैरो रीडिंग के माध्यम से सटीक मार्गदर्शन प्रदान कर रही हैं।बहुराष्ट्रीय कंपनियों और बड़े शहरों में कार्यशालाओं का अनुभव।
वे लाइफ कोच, काउंसिलर एवं रेकी हीलर के रूप में लोगों को रिलेशनशिप, मनी,पैरेंटिंग जैसे विषयों पर गाइड करती हैं।

Tarot Guidance from 19th to 25th of April:

Aries (मेष)
भविष्य:

अतीत की उदासी से निकलकर आप अब शांति की ओर बढ़ रहे हैं और सफलता मिलने से पहले आपके धैर्य की परीक्षा होगी।
चुनौती:
अपनी भावनाओं को संतुलित रखना और बिना किसी अपेक्षा के देना सीखे।
सलाह:
धन और करियर में दीर्घकालिक सोच रखकर निर्णय लें, जल्दबाजी से बचें।

वृषभ (Taurus)
भविष्य:

आप संघर्ष और मेहनत से आगे बढ़ रहे हैं और भविष्य में कोई उचित मार्गदर्शक मिलेगा।
चुनौती:
कई जिम्मेदारियों के बीच सही प्राथमिकता तय करना आपकी चुनौती है।
सलाह:
धन की समझदारी से बचत करें, पर उचित जगह खर्च करना भी सीखें।

Gemini (मिथुन)
भविष्य:

अपनी मेहनत और लगन से आप जीवन मे संतुलन बना रहे हैं और आगे एक नई शुरुआत आपका इंतजार कर रही है।
चुनौती:
अपनी जिम्मेदारियों का बोझ अकेले उठा रहे हैं, जिससे थकान बढ़ रही है।
सलाह:
स्पष्ट सोच के साथ तेजी से निर्णय लें, लेकिन जल्दबाजी में गलती करने से बचें।

कर्क (Cancer)
भविष्य:

सही फैसले लेने पर धन लाभ और सफलता मिलेगी।
चुनौती:
सब कुछ खुद अकेले करने की आदत और असुरक्षा आपकी प्रगति में बाधा बन रही है।
सलाह:
थोड़ा समय अकेले में बिताएं, सारे जवाब आपके अंदर ही मिल जाएंगे।

सिंह (Leo)
भविष्य:

मजबूत शुरुआत के बाद आप सफलता को एंजाय कर रहे हैं। आने वाले समय में तेजी से उन्नति होगी।
चुनौती:
किसी पुराने दुख से उबर नहीं पा रहे हैं।
सलाह:
इंतजार करने की जगह आगे बढ़कर नए मौके तलाशें।

कन्या (Virgo)
भविष्य:

अपने अपने अंतर्मन की आवाज पर कोई नई शुरुआत की है और आगे भी आप नए आइडियाज पर काम करेंगे।
चुनौती:
दूसरों का ध्यान रखते हुए खुद को न भूलें, अपना ख्याल रखें।
सलाह:
छोटे बच्चों के साथ समय बिताएं और खुद को प्यार करें।

तुला (Libra)
भविष्य:

एक बड़े बदलाव के बाद थोड़ा डर और तनाव बना हुआ है,
लेकिन जल्दी ही आप मानसिक शांति और संतुलन का अनुभव करेंगे।
चुनौती:
अपनी भावनाओं और काम के बीच संतुलन बनाकर चले।
सलाह:
अपने अंदर की शक्ति को जानें जिससे आप हर चुनौती का सामना कर सकें।

वृश्चिक (Scorpio)
भविष्य:

आप काफी समझदार और intuitive हैं, लेकिन भविष्य में भावनात्मक दर्द से गुजर सकते हैं,
जो आपको और मजबूत बनाएगा।
चुनौती:
खुद को खुश रखें और अपना आत्मविश्वास फिर से लौटाएं।
सलाह:
लोगों से मिलने से आपके काम बनेंगे।

धनु(Sagittarius* )
एक अच्छे काम की शुरुआत के बाद खुद को बंधा हुआ महसूस कर रहे हैं। आने वाले समय में खुद को संभाल लेंगे और कहीं से मदद मिलेगी।
चुनौती:
भले ही धीरे, लेकिन लगातार बढ़ते रहें, रुकें नहीं।
सलाह:
आपके आस-पास के अवसरों को पहचानकर खुले दिल से स्वीकार करें।

मकर (Capricorn):
भविष्य
→ आपने अपने लिए एक मजबूत आधार बनाया है, जिसे आप एंजॉय कर रहे हैं। भविष्य में कोई मानसिक परेशानी हो सकती है।
चुनौती → अपने पार्टनर से बातें साझा करना सीखें।
सलाह → आँखें बंद कर किसी पर विश्वास न करें।

कुंभ (Aquarius* ):
भविष्य
→ कुछ आराम के बाद अब चीजें तेजी से बदल रही हैं ।आने वाला समय आपके सपने पूरे करेगा।
चुनौती → मन में कोई उलझन है, जिससे सही फैसले लेने में दिक्कत हो रही है।
सलाह → धैर्य रखें, आपकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

मीन (Pisces):
भविष्य
→ किसी डर या उलझन से निकलने के बाद अब जो आप मेहनत कर रहे हैं, उससे आपको सफलता मिलेगी।
चुनौती → जल्दीबाजी और ज्यादा सोचना आपके निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित कर रहे हैं।
सलाह → प्रैक्टिकल होकर वित्तीय निर्णय लें, जिससे आपको आगे स्थिरता मिलेगी।

Leave a reply

Written by Xpose Today News

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri