April 27, 2026

क्राईम ब्रांच ने डिजीटल करेंसी के नाम पर पौने दो करोड़ रूपये की ठगी करने वाली गैंग को नोएडा से पकड़ा।

एक्सपोज़ टुडे।
ग्वालियर क्राईम ब्रांच  ने डिजीटल करेंसी  के नाम पर पौने दो करोड़ रूपये की ठगी करने वाली गैंग को नोएडा से पकड़ा। एडिशनल एसपी क्राइम/ पूर्व क्षेत्र राजेश दण्डोतिया ने बताया
अजय टंडन निवासी सिटी सेंटर ग्वालियर ने एक शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमें अनावेदक जेबरिया सर्विस क्लव प्राइवेट लिमिटेड एवं वेबसाइट क्रिप्टोकाका.कॉम के संचालक एवं अन्य द्वारा ऑनलाइन छलपूर्वक डिजिटल करेंसी बिटकॉइन में निवेश कराने के नाम पर 12.1134 बिटकॉइन डिजिटल करेंसी (भारतीय मुद्रा अनुसार 1,63,38,750 रूपये), यूएसडीटी (लगभग 7,10,000 हजार रुपये), एटीसी कॉइन(लगभग 30 लाख रूपये) की धोखाधड़ी की गई है।
अब पैसा नहीं लौटा रहे है।
एसएसपी के निर्देश पर एडिशनल एसपी क्राइम/ पूर्व क्षेत्र राजेश दण्डोतिया ने केस की मॉनिटरिंग करना शुरू की
इन्वेस्टीगेशन में पता लगा की आरोपी नोएडा में हैं। इसके बाद क्राइम ब्रांच की एक टीम निरीक्षक वर्षा सिंह के नेतृत्व में आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश के लिए भेजी। क्राइम ब्रांच टीम ने लगातार आरोपियों के संभावित ठिकनों पर तलाश की। पुलिस टीम ने  नोयडा से एक आरोपी तथा दो उसके सहयोगियों को पुलिस हिरासत में लिया। आरोपियों से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ की आरोपी डिजिटल करेंसी में निवेश कराकर दस प्रतिशत लाभ देने का लालच देते थे, परन्तु डिजिटल करेंसी की कीमत बढ़ने पर उसे वापस न करके अपने बिज़नेस में लगा देते थे और निवेशकों का पैसा हड़प लेते थे।
ऐसे लगवाते थे पैसा
यह पैसे क्रिप्टोकाका.कॉम एवं क्रिप्टोइनबॉक्स.कॉम वेबसाइट पर डिजिटल कॉइन के माध्यम से निवेश कराया गया था। फरियादी से कुल 01 करोड़ 20 लाख एटीसी कॉइन, करीब 09 हजार यूएसडीटी कॉइन एवं करीब 12.11 बिटकॉइन की धोखाधड़ी कर प्राप्त किये गये थे और फरियादी को वेबसाइट से भुगतान नही किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया। इनसे  से अलग-अलग बैंकों की 11 चेकबुक, 02 पासबुक, 06 एटीएम व क्रेडिट कार्ड व 04 मोबाइल जप्त किये गये। आरोपी द्वारा यूट्यूब चैनल पर ओहो टीबी इंडिया के नाम से चैनल बनाकर विभिन्न विडियो द्वारा डिजिटल करेंसी को आरोपी की वेबसाइट पर निवेश करने के लिए लुभाने हेतु अपलोड किये गये है, साथ ही फेसबुक पर भी कई विडियो अपलोड किये गये है।
 थाना क्राईम ब्रांच में अप0क्र0 75/22 धारा 420,409    भादवि एवं 66डी आईटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri