April 27, 2026

पुलिस ने महिला समेत स्मगलर गिरोह को ,अवैध हथियार और 36 लाख रूपये की ‘‘एमडीएमए’’ ड्रग समेत किया गिरफ़्तार।

एक्सपोज़ टुडे। 
ग्वालियर पुलिस ने महिला समेत स्मगलर गिरोह को ,अवैध  हथियार और 36 लाख रूपये की  ‘‘एमडीएमए’’ ड्रग समेत किया गिरफ़्तार।
 एडिशनल एसपी  शहर (पूर्व/अपराध) राजेश डण्डोतिया  को क्राईम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस टीम संयुक्त टीम ने स्मगलिंग कर रहे 7 लोगों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी की थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत गौशाला रोड, लाल टिपारा पर मोटर सायकिल लिये खड़े हैं।
पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख मौके पर खड़े संदिग्धों ने अपने-अपने वाहन लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस जवानों द्वारा भाग रहे 07 संदिग्धों को धरदबोचा, पकड़े गये संदिग्धों में 06 पुरूष व 01 महिला शामिल है। पकड़े गये संदिग्धों से पूछताछ करने पर संदिग्ध एक महिला व चार पुरूषों ने स्वयं को जिला दतिया का निवासी होना बताया एवं एक संदिग्ध ने स्वयं को गोरमी जिला भिण्ड तथा दूसरे संदिग्ध ने स्वयं को रमटापुरा ग्वालियर का निवासी होना बताया। पकड़े गये संदिग्धों की तलाशी लेने पर संदिग्ध महिला के पास मौजूद पर्स से एक सफेद रंग की थैली में मादक पदार्थ मिला, पूछने पर उसने ‘‘एमडीएमए’’ नशे का पदार्थ होना बताया। दूसरे संदिग्ध के पास से प्लास्टिक की थैली में मादक पदार्थ व मोटर सायकिल मिली। तीसरे संदिग्ध के पास से एक बिना नम्बर की मोटर सायकिल व मादक पदार्थ मिला। चौथे संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसकी कमर में 315 बोर एक एक देशी कट्टा खुरसा मिला एवं पेंट की तलाशी लेने पर उसकी जैब से 315 बोर के 06 जिंदा राउण्ड व मादक पदार्थ मिला। पांचवे संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसके पास से 32 बोर का एक देशी कट्टा मय जिंदा राउण्ड व मादक पदार्थ मिला। छठवे व सातवे दोनों संदिग्धों की जैबों से पृथक-पृथक प्लास्टिक की थैलियों में अवैध मादक पदार्थ मिले। पकड़े गये संदिग्धों से अवैध मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होने उसका नाम ‘‘एमडीएमए’’ बताया। पकड़े गये सातों तस्करों से पुलिस टीम द्वारा कुल 720 ग्राम ‘‘एमडीएमए’’ मादक पदार्थ कीमती लगभग 36 लाख रूपये व एक 315 बोर का देशी कट्टा मय 06 जिंदा राउण्ड, 32 बोर का एक देशी कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड तथा दो मोटर सायकिल जप्त की गई। पकड़े गये सभी तस्करों से अवैध मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होने बताया कि वह पहाड़ी चुंगी, चिरगांव जिला झांसी(उ.प्र.) निवासी ड्रग माफिया से उक्त मादक पदार्थ बिक्री हेतु लेकर आते थे। पकड़े गये अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ थाना मुरार में धारा 8/22 एनडीपीएस व 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व किया जाकर उन्हे विधिवत् गिरफ्तार किया गया। ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri