March 7, 2026
Screenshot

थानेदार ने आईपीएस की कर दी शिकायत लिखा एसपी गाली बकते हैं कहते हैं इसे बाहर निकालो।

Xpose Today News

थानेदार ने एसपी की आईजी से लेकर डीजीपी और मुख्यमंत्री तक को कर दी शिकायत। शिकायत में लिखा एसपी ऑफिस में उन्हें गालियां दी गईं। विरोध करने पर धक्के देकर बाहर करने की धमकी मिली। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में सनसनी मच गई।

मामला राजधानी भोपाल का है और शिकायत हुई है एसपी ग्रामीण रामशरण प्रजापति की। शिकायत करने वाले हैसूखी सेवनिया थाने के एसआई केसी यादव। यादव ने एसपी प्रजापति पर दुर्व्यवहार करने गाली गलौज करने का आरोप लगाया है।

जब एसपी प्रजापति और थानेदार के बीच विवाद हुआ इसके बाद थाने आकर एसआई यादव ने रोजनामचा रिपोर्ट डाल दी। इसकी भनक एसपी प्रजापति को लग गई। उन्होंने दोबारा फोन पर फटकार लगाई। दो अलग-अलग प्रकरण में विभागीय जांच शुरू करा दी गई।”

“एसआई केसी यादव ने सीनियर अफसरों से लिखित शिकायत की है। उन्होंने लिखा है कि यदि न्याय नहीं मिला तो शिकायत को ही सुसाइड नोट मान लिया जाए। दूसरी ओर, एसपी प्रजापति ने ऑफिस से बताया गया है कि एसआई यादव के सभी आरोप अनर्गल हैं।”

विवाद यहां से शुरू हुआ

एसआई केसी यादव ने आईजी, डीजीपी, मुख्यमंत्री और मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजी है। इसमें अपने साथ हुई बदसलूकी का जिक्र करते हुए लिखा- 14 सितंबर 2025 को एसपी रामशरण प्रजापति ने आबकारी एक्ट के एक अपराध की डायरी मंगाई थी।”

“मीटिंग के बाद मैंने हाईकोर्ट में भेजने के लिए डायरी वापस मांगी तो एसपी ने इसे गुस्ताखी मानकर अपशब्द कहे और डायरी एसडीओपी मंजू चौहान से लेने के लिए कह दिया।”

 

एसपी 4 माह से परेशान कर रहे हैं 

थानेदार यादव ने लिखा पिछले चार महीने में एसपी ने मुझे इतना प्रताड़ित किया कि अब दो ही रास्ते बचे हैं। या तो अफसरों को सारी घटना बताकर उनसे न्याय मांगू या आत्महत्या कर लूं। मैंने न्याय के लिए अपनी आपबीती अफसरों के सामने रखी है। यदि न्याय नहीं मिला तो शिकायत को ही सुसाइड नोट मान लिया जाए।”

Screenshot
Screenshot
Screenshot

 

जांच सिद्ध हुई तो एसपी पर आरोप लगा रहे हैं।

सोमवार को एसपी कार्यालय से बताया गया कि सूखीसेवनिया थाने में पदस्थ एसआई केसी यादव के खिलाफ 22 अक्टूबर 2022 को आबकारी एक्ट के एक अपराध में त्रुटि उजागर होने पर जांच के आदेश किए गए थे। इस पर प्राथमिक जांच का राजपत्रित अधिकारी से प्रतिवेदन 23 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कर्यालय प्राप्त हुआ था। इस जांच के सिद्ध होने पर एसआई ने वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष पेश होकर शिकायत के माध्यम से अनर्गल आरोप पुलिस अधीक्षक पर लगाए हैं।”

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri