दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने एक महिला समेत तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने प्रेसनोट जारी कर तीन नक्सलियों के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है।
दरअसल सुरक्षा बलों को मिच्चीपारा के पास नहाड़ी-ककाड़ी के जंगलो में नक्सलियों के छुपे होने की सूचना मिली थी। इस पर DRG, DF व दंतेश्वरी फाइटर्स की महिला कमांडो ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया।
पकड़े गए नक्सलियों की पहचान हड़मा मड़काम उर्फ बुधरा (एलजीएस डिप्टी कमांडर) कोसी उर्फ शांति (26 न. प्लाटून सदस्य), देवा मड़काम उर्फ दिलीप (डीकेएमएस सदस्य) के रूप में हुई है। तीनों पर हत्या, लूट, आगजनी जैसे दर्जनों मामले दर्ज है।
