भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेसी विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों को झूठा करार दिया है। विष्णु दत्त शर्मा ने इसे कांग्रेस की अंदरूनी कलह बताया।
विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि कमलनाथ सरकार अंदरूनी कलह से ग्रसित है। सरकार के अंदर विद्रोह है। कांग्रेस के आरोप दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा का इससे कोई लेना-देना नहीं है। यह उनका अंतर्कलह है और इसका जवाब कमलनाथ, सिंधिया और दिग्विजय को देना चाहिए। यह सरकार जोड़-तोड़ से बनी थी।
बता दे कि मंगलवार देर रात 6 कांग्रेसी विधायकों समेत कुल 9 विधायक गुड़गांव से सटे मानेसर के आईटीसी होटल में ठहरे हुए थे। इसको लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने उसके विधायकों को होटल में बंधक बनाकर रखा हुआ है।
