उज्जैन। सबलगढ़ से कांग्रेसी विधायक बैजनाथ कुशवाहा के बाद अब एक ओर कांग्रेसी खरीद-फरोख्त का ऑफर आने का दावा किया है। विधायक का दावा है कि शिवराज सिंह चौहान ने खुद उन्हें फ़ोन कर 35 करोड़ का ऑफर दिया था।
दरअसल उज्जैन की तराना से कांग्रेस के विधायक महेश परमार ने दावा किया है कि भाजपा ने सरकार गिराने के लिए उन्हें पैसे और मंत्री पद का लालच दिया है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद उन्हें 2 मार्च को फ़ोन कर 35 करोड़ का ऑफर दिया था। साथ ही अगली सरकार में मंत्री बनाने का लालच भी दिया था। इस दौरान उन्होंने शिवराज सिंह चौहान को चैलेंज किया कि वह महाकाल की कसम खाकर सच बताएं।
