खंडवा। ओंकारेश्वर बाँध में पूर्ण जलभराव और बग़ैर पुनर्वास डूब के विरोध में खंडवा जिले के कामनखेड़ा गांव में चल रहा जल सत्याग्रह आख़िरकार 12वें दिन समाप्त हो गया है। सरकार ने सत्याग्रहियों की जलस्तर कम करने को छोड़कर बाकी सभी मांगो को मान लिया है।
सरकार ने सत्याग्रहियों को 196.6 मीटर जल स्तर पर डूब रहे मकान और सामान हटाने में हरसम्भव मदद करने के आश्वासन दिया है। मांगो को निर्धारित समययावधी में पूरा करने के लिए एनएचडीसी ने लिखित सहमति दी है। बता दे कि एनएचडीसी के मुख्य महाप्रबंधक और पुनर्वास आयुक्त पवन शर्मा सोमवार को कामनखेड़ा में जल सत्याग्रहियों से मिलने पहुंचे थे।
सरकार ने इन मांगो को माना:-
1. ओमकारेश्वर प्रभावित 500 परिवारों के लिए पुनर्वास स्थल बनाया जायेगा।
2. करीब 700 परिवारों के लिये सन 2013 में घोषित पैकेज को दुगना किया जायेगा।
3. टापू बनी सैकड़ो एकड़ जमीनों का अधिग्रहण किया जाएगा।
