May 14, 2026

‘जाको राखे साइयाँ मार सके ना कोई’ बस की टक्कर के बाद भी उठ खड़ा हुआ युवक

रतलाम। ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोई’ यह कहावत रतलाम में एक बार फिर से चरितार्थ हो गई। यहाँ एक मोटरसाइकिल सवार युवक को सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी। बस युवक पर से गुजर गई, लेकिन युवक को बच गया। हालांकि उसे हल्की चोट जरूर आई है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

यह हादसा रतलाम जिले के ताल में हुआ। यहाँ 26 वर्षीय युवक शांतिलाल पिता मायाराम की मोटरसाइकिल में पेट्रोल खत्म हो गया था। मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने के लिए उसने अपने दोस्त की मोटरसाइकिल के पीछे अपनी मोटरसाइकिल रस्सी से बांध ली। पेट्रोल भरवाते जाते समय बीच सड़क पर अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रही बस के सामने जा गिरा। बस का अगला पहिया युवक के एक पैर पर से निकल गया।

गनीमत रही कि बस का पहिया उसके सिर या छाती से नहीं निकला, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस दिल दहला देने वाले हादसे का वीडियो भी सामने आया है। इस घटना को युवक को हल्की चोंट आई है। उसका उपचार किया जा रहा है। वहीँ पुलिस ने निजी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri