भोपाल। कोरोना महामारी के बीच मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यह फेरबदल स्वास्थ्य विभाग से संबंधित किया गया है। राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान को स्वास्थ्य विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया है।
बता दे कि स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। वह फ़िलहाल अस्पताल में भर्ती है। ऐसे में मोहम्मद सुलेमान को स्वास्थ्य विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया है।
इसी तरह सुदाम खाडे को मिशन डायरेक्टर हेल्थ बनाया गया है। इस पद पर पहले से पदस्थ आईएएस जे विजय कुमार में भी कोराना वायरस की पुष्टि हुई है।
